Sunday 7 June 2020

'' लोग क्या कहे गे ''  इस से क्यों डरते रहते है सब लोग ???????
 जीवन आप का  है,यक़ीनन फैसले भी आप के होंगे..साँसे आप की अपनी है ना तो उन को लेने का हक़ भी आप ही को होगा ना...यह मत करो..वो मत करो...''लोग क्या कहे गे ''.....अरे बाबा,यह कौन लोग है जिन से आप सभी डरते है....हम तुम और सब....आप खुश रहे तो पूछे गे लोग,क्यों इतने खुश हो ???
बहुत दुखी होंगे तो पूछे गे लोग,क्या हुआ इतने दुखी हो ???
घर अच्छा सा खरीद लिया तो कहे गे लोग,अरे बहुत कमाई होगी या माँ-बाप की दौलत की ऐश है...
पति-पत्नी खुश है तो पूछे गे लोग,अरे देखो देखो..पति तो गुलाम होगा पत्नी का,तभी खुश है दोनों...
नई कार ले गे तो बाबा रे पूछे गे यही लोग...कितने की ?? पहले थी कार तो फिर नई क्यों  ????
कहानी इन की यही खतम नहीं होती...औरत ऑफिस तैयार हो कर जाए तो पीछे से कहे गे लोग..कैसे साज़-धज कर जाती है रोज़ ????
लड़की किसी से हंस कर बात कर ले तो फुसफुसाते है यह घटिया लोग...आशिक होगा ?????
लड़का लड़की खुद की मर्ज़ी से शादी कर ले तो बकवास करे गे यही लोग...अरे यही मिला/मिली थी ??
और भी ना जाने कितनी गन्दी घटिया बकवास करते है लोग....
       जो भी करे अपने मन से करे...मर्ज़ी से जिए..यह ज़िंदगी हमारी अपनी है,सिर्फ हमारी...जब हमारे दुःख-तकलीफ मे यह लोग /दुनिया साथ नहीं थी तो अब इन की क्यों सुने...इन सभी घटिया लोगो को बकवास करने दीजिये....''  खुद भी जिए और दुसरो को भी उन की मर्ज़ी से जीने दे..किसी की भी ज़िंदगी मे अपनी गन्दी सोच और टाँग ना अटकाए ''   यह लेख पढ़ कर कुछ सीखे...भगवान्...ऐसे तमाम लोगो को बुद्धि दे.......शुभ दिन.........स्वस्थ रहे ...खुद मस्त रहे.......खुल के जिए....किसी की भी परवाह ना करे....

दे कर रंग इन लबो को तेरे प्यार का.... .....

 दे कर रंग इन लबो को तेरे प्यार का,हम ने अपने लबो को सिल लिया...कुछ कहते नहीं अब इस ज़माने  से कि इन से कहने को अब बाकी रह क्या गया...नज़रे चु...